Agra News: दंत चिकित्सा शिविर में 250 बच्चों ने कराया परीक्षण
आगरा, जुलाई 6 -- Agra News: भारत विकास परिषद संयम शाखा की ओर से निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शाहगंज स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के संस्थापक रवि शिवहरे ने दीप जलाकर किया। शाखा अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि बच्चों में दांतों की स्वच्छता और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ.पंकज अग्रवाल और डॉ.आशु अग्रवाल ने करीब 250 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कुल्ला करने तथा नियमित रूप से दांतों की जांच कराने की सलाह दी, जिससे दांतों में सड़न एवं अन्य समस्याओं से बचाव हो सके। इस अवसर पर सचिव संजीव अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.