Agra News: थाने में आत्मदाह का प्रयास करने वाले का चालान
आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: थाना अछनेरा परिसर में रविवार शाम पवन कुशवाहा ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर किसी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया। मामले में पुलिस ने पवन और मनोज कुशवाहा के भाई नंदकिशोर के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में धारा 151 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार, मनोनीत सभासद मनोज कुशवाहा द्वारा घर के सामने शासकीय बोर्ड लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में नौ जुलाई को पवन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पवन ने शिकायत देने के बजाय थाने पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके मकान भी आसपास हैं। मामले की विवेचना जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.