Agra News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में निकलेगी रामबारात, दस कंपनी पीएसी तैनात
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की रामबारात के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। छह अक्तूबर को निकलने वाली रामबारात के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में रिहर्सल होगा। रामबारात मार्ग को चार जोन, आठ सेक्टर, 16 सब सेक्टर और 32 सहायक सब सेक्टर में बांटा गया है। पहली बार रामबारात की सुरक्षा में दस कंपनी पीएसी तैनात की जा रही हैं। बाहर के जिलों से भी पुलिस अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि रामबारात पुराने शहर में मन:कामेश्वर मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुराने शहर में ही समाप्त होगी। इसके बाद स्वरूप जनकपुरी जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मार्ग का कई बार निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.