आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: कोतवाली परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीओ पटियाली अमित कुमार ने नगर के सर्राफ कारोबारियों से कहा कि अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और कम से कम दुकान के बाहर दो दो कैमरे लगवाएं, जिससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी। धनतेरस पर सर्राफ मार्केट में पुलिस का गस्त जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर चमन कुमार गोस्वामी ने त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर रखेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को अवगत कराएं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई इस दौरान अमित प्रकाश महाजन, चंद्रपाल माथुर, राम आसरे प...