आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: श्री तेजोमहालय @ तेजोलिंग महादेव आदि बनाम सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार आदि मामले की सुनवाई को अदालत ने 25 नवंबर नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि तेजोमहादेव केस गुरुवार को वादी के संशोधन प्रार्थना पत्र आदेश छह नियम 17 सीपीसी के लिए नियत थी। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से सुनवाई की तिथि 25 नवंबर नियत की गई है। वहीं वाद में वादी पक्ष द्वारा दावा किया गया है कि आगरा का ताजमहल तेजोमहादेव का मंदिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...