आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: तीर्थ नगरी सोरों में सोमवार को अजा एकादशी के उपलक्ष में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालु हरपदी किनारे स्थित भगवान वराह के मंदिर पर एकत्रित हो गए। यहां स्नान, पूजन के बाद हरपदी की परिक्रमा की। पंचकोसीय परिक्रमा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। ब्राह्मण कल्याण सभा एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के तत्वावधान में परिक्रमा प्रातः 7 बजे भगवान श्री वराह मंदिर से शुरू हुई। परिक्रमार्थी वराह विश्राम घाट से शुरू हुई। चैतन्य महाप्रभु की बैठक के दर्शन कर पुनः हरि की पौड़ी स्थित भगवान श्री वराह मंदिर पहुंचकर परिक्रमा पूर्ण की। परिक्रमा मार्ग में रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, दीपक बड़गैयां, अशोक धमनावत, विजय तिवारी, अवधेश तिवारी ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।इस...