Agra News: तीर्थ नगरी में शिव भक्तों ने निकाली सोमेश्वर महादेव की राज सी सवारी
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: तीर्थ नगरी सोरों में श्रावण माह के पहले सोमवार को शिव वरादान भक्ति समिति के द्वारा सोमेश्वर महादेव की राज सी सवारी निकाली गई। भगवान शिव के भक्तों ने राज सी सवारी का जगह-जगह पुष्पवर्षा व पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। सोमवार की शाम हरिपदी गंगा किनारे स्थित सोमेश्वर मंदिर से भगवान सोमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। शिव भक्त सोमेश्वर महादेव को पालकी में बैठाकर हरिपदी गंगा की परिक्रमा कराने के लिए निकले। हरि से हर के मिलन के दौरान वराह मंदिर पर सेवायत नरेश त्रिगुणायत व भक्तों के द्वारा पालकी का पुष्पवर्षा कर हर हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत हुआ। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बबराला वराह मंदिर में भगवान वराह व मां गंगा की की मूर्ति के सामने भव्य आरती भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.