आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से शुक्रवार को तीन लोगों को सर्पदंश का शिकार होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। सोरों थाना क्षेत्र के गांव ढेला सराय निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र अतर सिंह को खेत में चारा काटते समय सांप ने दंश मार दिया। जानकारी पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तवालपुर निवासी साढ़े चार वर्षीय हर्षिता पुत्री सतेंद्र को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। कासगंज क्षेत्र के ही गांव भैंसौरा निवासी 55 वर्षीय सर्वेश पत्नी गंगा सिंह को भी सर्प ने दंश मार दिया। इसे भी उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...