Agra News: तीन दिन बंद रहेगा ईदगाह-बिचपुरी के बीच रेल फाटक
आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: आगरा रेल मंडल के आगरा-बांदीकुई सेक्शन में ईदगाह-बिचपुरी के मध्य रेल फाटक सं. 08 पर अनुरक्षण का कार्य किया जाना है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेल फाटक पर अनुरक्षण का कार्य बिना सड़क यातायात रोके संभव नहीं है। कार्य 4 जुलाई की सुबह 8 बजे से 6 जुलाई की शाम 7 बजे तक होगा। काम के दौरान रेल फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। फाटक बंद रहने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 09 एवं 07 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.