आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: हरियाली तीज उत्सव में सावन के गीतों की खूब बहार छायी। मस्ती व उमंग के साथ मनाए गए हरियाली तीज उत्सव में आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें विजेता प्रतिभागियों को सुहाग चिन्ह व पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। मायके में सखियों संग की जाने वाली मस्ती और शरारतें मानों करवट लेकर फिर लौट आयी। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आयोजित तीज उत्सव की मस्ती और उल्लास ने बचपन में मायके में मनायी जाने वाली तीज की यादों को फिर ताजा कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली हर सखी का कुछ ऐसा ही अनुभव था, जहां सभी को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए, जिससे लोगों में पर्यावरण को स्वस्छ और सुंदर बनाए रखने के प्रति जागरुकता बनी रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बारीडीह में चित्रांश परिवार ने मनाया सावन महोत्सव वाटर वर्क्स स्थित अतिथ...