आगरा, अगस्त 11 -- Agra News: अमांपुर व गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। अमांपुर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मक्खन लाल इंटर कालेज से हुआ। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, अमांपुर मंडल के प्रभारी शरद गुप्ता, ब्रजेश वर्मा, जय सिंह वर्मा चित्तर सिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंगलवार को भाजपा की तिंरगा यात्रा में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कस्बा के लोगों ने भागीदारी की। तिरंगायात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग उत्साह के साथ चल रहे थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह और धर्मवीर सिंह ने मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई। इस अव...