Agra News: ताज पर जलाभिषेक केस में सुनवाई 12 नवंबर को
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: ताजमहल/ तेजोमहालय में सावन माह में जलाभिषेक/दुग्धाभिषेक एवं अन्य त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर दायर वाद में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सात रजत शुक्ला ने मामले की अगली सुनवाई को 12 नवंबर नियत की है। वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने अपना पक्ष रखा। मगर पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। बता दें कि अजय तोमर ने 23 जुलाई 2024 को अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से वाद दायर किया था। इसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् एवं भारत संघ को विपक्षी बनाया था। यह भी पढ़ें- ताज पर जलाभिषेक केस में सुनवाई आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.