Agra News: ताज नेचर वॉक पार्क से निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिल्पग्राम स्थित ताज नेचर वॉक पार्क से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण का संदेश दिया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता जन-जागरण रैली का राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली के शुभारंभ पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। जब नागरिक स्वयं स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर शहर का संकल्प पूरी तरह साकार हो सकेगा। यह भी पढ़ें- धुरैता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया सांसद ने रैली में शामिल प्रतिभागियों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.