Agra News: ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर से चलेगी
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-1 पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण का काम चल रहा है। काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन व शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया स्टेशन तक ही जाएगी। उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया स्टेशन से चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर से चलेगी। नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर स्टेशन तक ही जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.