आगरा, सितम्बर 10 -- Agra News: ताजमहल के आसपास बाहर से आने वाले पर्यटकों को परेशान करने और उनसे अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पर्यटन थाना प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ताजमहल के आसपास कुछ लपके पर्यटकों को घेरकर उन पर जबरन सामान लेने का दबाव बना रहे थे। इस पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिवा, राज, दीपक, अमन खान, शुभम शर्मा, घनश्याम और रिहान अली को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेजा। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि ताजमहल के आसपास किसी भी पर्यटक को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर लपकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...