आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने गुरुवार को वार्ड ताजगंज-प्रथम में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों और विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया। प्राधिकरण की टीम ने नौबरी रोड स्थित प्राची गार्डन में सघन निरीक्षण किया। यहां संजय अग्रवाल बिना स्वीकृत मानचित्र के 22 भवनों का निर्माण कार्य करा रहा था। प्राधिकरण ने तुरंत प्रभाव से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा-28 क (1) के अंतर्गत इन सभी 22 निर्माणों को सील कर दिया।एक अन्य कार्रवाई में, प्राधिकरण ने मौजा-बाद ताजगंज में गोपाल सोलंकी द्वारा गुरु कृपा स्कूल के निकट विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह कॉलोनी पूरी तरह से अनाधिकृत थी। प्रभ...