Agra News: ताजगंज में पुलिया निर्माण बना जी का जंजाल
आगरा, सितम्बर 12 -- Agra News: ताजगंज क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शुरू किया गया पुलिया निर्माण स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। करीब 25 वर्ष पुरानी जर्जर पुलिया को सुधारने के नाम पर तोड़े जाने के बाद से ही क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। ताजगंज इलाके में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार खासे परेशान थे। जनता की लगातार मांग को संज्ञान में लेते हुए, कुछ समय पूर्व सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडे ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान यह सहमति बनी थी कि जलनिकासी को सुगम बनाने के लिए लगभग 25 साल पुरानी इस पुलिया को तोड़कर नए सिरे से ऊंचा उठाया जाए। इसी योजना के तहत नगर निगम ने पुलिया के पुनर्निर्माण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.