Agra News: ताजगंज की राम बरात के मार्गों पर समस्याओं का अंबार
आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: ताजगंज क्षेत्र में 9 अक्तूबर को निकलने वाली 69वीं राम बरात से पहले व्यवस्थाओं को लेकर संशय और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। ताजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि पुरानी मंडी चौराहा, खद्दर भंडार, गायत्री डेरी, पाक टोला, श्याम लाल चौराहा, गुम्बद, बिल्लोचपुरा चौराहा, मटका गली, नवादा बाजार और फतेहाबाद रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। व्यापारी नेताओं और समिति के पदाधिकारियों ने दो हफ्ते पहले नगर आयुक्त को लिखित रूप से इन समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्तमान में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटे हुए सीवर के ढक्कन, चोक नाले-नालियां, जगह-जगह गंदगी के ढेर व बिजली के खंभों पर उलझे केबलों का भारी जमावड़ा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रामलीला मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.