Agra News: तांत्रिक के जाल में फंसी महिला, गंवाए 1.62 लाख
आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: न्यू आगरा क्षेत्र निवासी एक महिला को फेसबुक पर तांत्रिक का विज्ञापन देखकर संपर्क करना भारी पड़ गया। कथित तांत्रिक ने पांच घंटे में सभी समस्याओं का समाधान करने का दावा कर महिला को बातों में फंसाया। पहले 2200 रुपये जमा कराए। इसके बाद डराया और भय दिखाकर कई बार में कुल 1.62 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी पर पति ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दयालबाग रोड निवासी भागवान अग्रवाल ने साइबर थाने में शिकायत कर बताया कि उसकी पत्नी ने फेसबुक पर पं. देवीलाल तांत्रिक, हरिद्वार के नाम से विज्ञापन देखा। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने खुद को गोल्ड मेडलिस्ट बताते हुए, समस्याओं के समाधान का झांसा दिया। पहले दो जुलाई को 2200 रुपये खाते में जमा कराए गए। इसके बाद तीन जुलाई को 42 हजार और चार जुलाई को 37600 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.