Agra News: तहसील सदर में सोमवार को नहीं होंगे बैनामे
आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: तहसील सदर के रजिस्ट्री दफ्तरों में सोमवार को बैनामे नहीं होंगे। तहसील के न्यायालयों में इस दिन राजस्व के मुकदमों की सुनवाई भी नहीं होगी। अधिवक्ता न्यायिक एवं निबंधन कार्य से विरत रहेंगे। तहसील बार एसोसिएशन सदर के पूर्व महासचिव राजीव उपाध्याय के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता हरीशंकर उपाध्याय का शुक्रवार को निधन हो गया। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। आगरा तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 16 नवंबर को शोकसभा कर अधिवक्ता न्यायिक एवं निबंधन कार्य नहीं करेंगे। इसके चलते पांच रजिस्ट्री कार्यालयों, एसडीएम, तहसीलदार, एआईजी निबंधन, नायब तहसीलदार आदि की कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं होगा। यह जानकारी आगरा तहसील बार एसो. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.