आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: तहसील सदर के अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक और निबंधन कार्य से विरत रहेंगे। इसके चलते निबंधन कार्यालयों में बैनामे नहीं होंगे। तहसील के अधिवक्ता मुन्ना लाल यादव का गुरुवार को निधन हो गया था। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखक संघ ने सर्वसम्मति से कार्य न करने का निर्णय लिया था। तहसील सदर बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि पांच सितंबर को अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे। इस कारण रजिस्ट्री नहीं होंगी। यह भी पढ़ें- Agra News: शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...