आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: तहसील रोड पर मनमाने ढंग से बाइकों को खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने वाली बाइकों पर बुधवार को चालान काटने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने इस दौरान 31 बाइकों के चालान काटकर 15500 रुपये ऑनलाइन शमन शुल्क अधरोपित किया गया। बुधवार दोपहर को तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय व यातायात प्रभारी लक्षमन सिंह की टीम को सदर तहसील कासगंज के बाहर रोड पर अनाधिकृत रूप से मोटरसाइकिल खड़ी हुए मिले थे। जिस पर वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसीलदार उपाध्याय ने इनके अलावा रोड पर धकेल वालों और दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि रोड पर वाहन व ढकेल नहीं लगाए। यह कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...