आगरा, सितम्बर 22 -- Agra News: शहर के तहसील रोड पर पार्किंग शुल्क से बचने के लिए मुख्य मार्ग पर खड़े किए गए वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। यातायात प्रभारी ने तहसील के बाहर खड़े मिले कुल 39 वाहनों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 19500 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सदर तहसील में अधिकारियों के वाहनों का आवागमन रहता है। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन पार्किंग शुल्क से बचने के लिए लोग अपने वाहनों को मुख्य गेट के दोनों ओर सड़कों पर आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इस वजह से अधिकारियों के साथ ही राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ताल है। वाहन चालकों की मनमानी की लगातार शिकायतें मिलने पर मंगलवार को वह स्वयं त...