Agra News: तमंचा रखने के आरोपी को तीन साल की सजा
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: तमंचा रखने के 10 साल पुराने मामले में जिला अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। अपर जिला जज रविकांत ने नाला काजीपाड़ा निवासी आकाश को तीन वर्ष के कारावास और 100 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। थाना सदर बाजार के तत्कालीन उपनिरीक्षक जयनेंद्र प्रसाद मौर्य ने 19 जून 2016 को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- मोबाइल लुटेरे को 10 साल बाद चार वर्ष की कैद विवेचक ने 25 जून 2016 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.