आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: ढोलना क्षेत्र के अनूपशहर ब्रांच के राजवाह व माइनरों में पानी नहीं आने से बागवानों का मोह बागवानी से भंग हो गया है। ढोलना क्षेत्र में विगत 40 वर्षों में आम व अन्य फलों के बागों में कमी आई है। राजवाह व माइनर में पानी नहीं होने से किसान निजी संसाधनों व सरकारी नलकूपों से सिंचाई करने के लिए निभर हो गए। किसानों के द्वारा राजवाह व माइनर में पानी के लिए लगातार प्रयास भी किए गए लेकिन उनमें पानी नहीं आ पाया है। कासगंज के गांव जहांगीरपुर के ओमकार सिंह ने कहा कि माइनर में विगत 30 वर्षों से पानी की उपलब्धता नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहरों में पानी आने के बाद तैयार होने लगी धान की नर्सरी जिसकी वजह से आम के बागवानी से किसानों का मोहभंग हुआ। आम के बाग सूख गए तो किसानों ने फिर दोबारा बागवानी करने से तौबा कर ल...