Agra News: ढाबे पर बुजुर्ग के साथ मारपीट, रिपोर्ट
आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में ढाबे के काउंटर पर बैठे 63 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेंद्र कुमार दुबे ने आरोपी रूपेश शर्मा पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। बोदला स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि 19 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे ईंट की मंडी स्थित श्री मंगलम ढाबे के काउंटर पर अपने काम में लगे थे। तभी मून बार वाले ढाबे का रूपेश शर्मा वहां पहुंचा। काम को लेकर उनसे मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के बाद कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.