आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र के इटौआ गांव में बुधवार की रात जमीन को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी में तोडफोड़ कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अग्रिम कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक इटौआ गांव में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग की जानकारी बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भूमि विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट, चार घायल यहां बताया गया कि सुगम पुत्र राजपाल सिंह गांव में दूध की डेयरी चलाते ...