Agra News: ड्यूटी के दौरान ढाकरान चौराहे से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: ढाकरान चौराहे पर ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बाइक मंदिर के पास साइड में खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म होने पर बाइक लेने पहुंचा तो नहीं मिली। पुलिसकर्मी नवीन कुमार की तहरीर पर नाई की मंडी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 14 जून की है। उसकी ड्यूटी एमजी रोड स्थित ढाकरान चौराहे पर लगी थी। उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी। दोपहर करीब दो बजे लौटने पर बाइक लेने पहुंचते तो वह चोरी हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.