Agra News: डॉक्टर दंपति चौथ वसूली गैंग से परेशान, कराया मुकदमा
आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: कमला नगर के डॉक्टर दंपति ने आवास विकास परिषद में कुछ लोगों और अधिकारियों का एक कथित गठजोड़ सक्रिय होने का दावा किया है। जो डॉक्टरों और नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ शिकायत कर दबाव बनाकर चौथ वसूली का प्रयास करता है। डॉ. संधि जैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संजय अग्रवाल निवासी कमला नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर संधि जैन और डॉ. राजीव जैन ने आरोप लगाया है कि कमला नगर निवासी संजय अग्रवाल ने पहले उनके कमला नगर एफ-154 स्थित भवन की अवैध निर्माण की शिकायत कर सील लगवा दी थी। अपील के बाद सील हटने पर उनके पैतृक भवन एफ-134 की भी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी गई। शिकायत में कहा गया है कि आवास विकास परिषद ने चार और छह जुलाई को नोटिस जारी किए, जबकि कॉलोनी में कई अन्य भवनों में भी क्लीनिक और अस्पताल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.