Agra News: डीजीपी के पीआरओ का परिचित बता ठगे 13.25 लाख
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पद पर भर्ती के नाम पर 13.25 लाख रुपये की ठगी का मामला पुलिस तक पहुंचा है। शातिर ने जाल में फंसाने के लिए डीजीपी के पीआरओ को अपना परिचित बताया। फोन पर किसी से बात भी कराई। रकम वसूलने के बाद फर्जी परीक्षा परिणाम की पीडीएफ भेज दी। ठगी का पता चलने पर पीड़ित पक्ष ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुस्तफा क्वार्टर, सदर निवासी अरविंद कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना शिक्षिका हैं। बीएलओ की ड्यूटी के दौरान उनकी पहचान वीरू शर्मा नाम के युवक से हुई। वीरू शर्मा ने खुद को समाजसेवी बताया। उनकी पत्नी को बातों के जाल में फंसा लिया। कहने लगा कि उसके लखनऊ में बड़े अधिकारियों से संबंध हैं। आरोपित उनकी पत्नी को फोन करने लगा। परिवार के सदस्यों का हाल-चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.