आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने बुधवार को सुबह शिवा इंटर कॉलेज, कातौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं से विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों एवं मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। छात्राओं ने बताया गया कि उन्हें विभाग द्वारा निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई। कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्र-छात्राओं से शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही छात्राओं को तंबाकू निषेध, सड़क सुरक्षा आदि विषयों के संबंध में जागरूक करते हुए शासन एवं विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय में पठन-पा...