Agra News: डिफेंस एस्टेट कालोनी के पार्क में भरा गंदा पानी
आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: डिफेंस एस्टेट कालोनी में रहने वाले लोग वहां की अव्यवस्थाएं को लेकर परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी उमेश अरोड़ा का कहना है कि कालोनी में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर न होने की वजह से नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और गंदा पानी पार्क में भरता है। पार्क अभी भी गंदे पानी से लबालब है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से इसके संबंध में शिकायत की गई है लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जलनिकासी कराने, पार्क की सफाई कराने और क्षेत्र में कीटनाशक का छि़ड़काव कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.