आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का कवच मॉड्यूल आधारित सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण बनाने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने की जानकारी दी है। प्रशिक्षण में डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने भूकंप से पहले, दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ सर्पदंश, बाढ़ और आग से बचाव के उपाय बताए। नगर निगम की मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के विशेषज्ञों ने मच्छरजनित बीमारियों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी। ताकि, शिक्षक व विद्यार्थियों को जागरूक कर सकें। नोडल प्रभारी संजीव कुमार सत्यार्थी ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनश्चित करना जरूरी है। वरिष्ठ...