आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: थाना मलपुरा क्षेत्र के बमरौली अहीर निवासी एक व्यक्ति से डाक विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना मलपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बमरौली अहीर निवासी पप्पू सिंह दिवाकर ने आरोप लगाया है कि बाह क्षेत्र के चौगानली निवासी जोगेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सपना देवी ने डाक विभाग में अच्छी पकड़ होने तथा अधिकारियों से करीबी संबंध होने का भरोसा दिलाकर उनके पुत्र सहित एक अन्य युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2025 के दौरान अलग-अलग तिथियों में बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यम से करीब 15 लाख रुपये ले लिए。

शिकایتकर्ता का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने लंबे समय तक नौकरी लगवाने ...