आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिटी में डीजे का सामान अनलोड करते समय एक युवक को चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के बाद परिजन भी पहुंच गए। घायल युवक के भाई ने पांच नामजदों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने घायल को बरेली में भर्ती कराया है। रविवार की देर रात करीब दस बजे शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में सचिन पाण्डेय पुत्र भगवान सहाय निवासी शिवपुरी कॉलोनी सहावर गेट कासगंज ने बताया कि उसका छोटा भाई आशीष सिटी मोहल्ला स्थित प्रज्जवल दुबे की डीजे शॉप पर गत पांच माह से कार्य करता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मेले में डीजे संचालक ने युवक को पीटा गत पांच सितंबर की रात्रि में आशीष अपने ...