आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास तेज रफ्तार डम्पर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर की मौत परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गगन (17) पुत्र राधा रमन निवासी गढ़ी ग़ुसाई शनिवार सुबह 10. 30 बजे स्कूटी से गढ़ी गोदना पहुंचा। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार डम्पर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल गगन को अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान गगन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत टक्कर मारने वाले डम्पर की पुलिस तलाश कर रही है। गगन कक्षा 12 का छात्रा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।...