आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: आगरा रेल मंडल में एनसीआरएमयू की मैन ब्रांच के शाखा मंत्री व ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत बृजपाल सिंह ने शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे जोन की ओर से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष ट्रैकमैन कैडर का पक्ष रखा। मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज ने बताया कि बैठक में बृजपाल सिंह ने आईआईआरएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए ट्रैकमैन कैडर की 8वें वेतन आयोग में भूमिका पर बात रखी। बृजपाल सिंह ने कहा कि एआईआरएफ की मांग बढ़े हुए वेतन संग सम्मान, न्याय, बेहतर सेवा शर्तों और सुरक्षित भविष्य की भी है। मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीना ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...