Agra News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। कस्बा भरगैन के भीकन थोक निवासी 45 वर्षीय मुम्तियाज खान की शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद उनका शव मेदपुर के पास रेल लाइन के नजदीक क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। खेतों की ओर गए आसपास के लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.