आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर अपराधियों ने महिला को जाल में फंसाया। ठगों ने अलग अलग खातों में करीब 7.48 लाख रुपये जमा करा लिए । ट्रेडिंग ऐप पर मूल रकम और मुनाफे को मिलाकर 21.31 लाख रुपये दिखाए गए। रकम की निकासी के लिए 11.60 रुपये की मांग की गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नीरज नगर सिकंदरा निवासी पीड़िता सुमन राठौर के मुताबिक उन्होंने आठ जुलाई 2026 को फिनसोल कम्युनिटी नाम के ट्रेडिंग ग्रुप के एडमिन के कहने पर एफएसपीएल ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर पर खाता बनाया था। शुरुआत में फोन पे के जरिए 18 हजार रुपये जमा कराए । इसके बाद 20 जुलाई को दो लाख और 27 जुलाई को 5.30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में भेजे। इस तरह उन्होंने कुल 7.48...