Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-बेटी गंभीर घायल
आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र में नगला खंगार गांव के समीप बाइक सवार को अज्ञात ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता व उनकी विवाहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को नगला खंगार गांव पर दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ढोलना इंस्पेक्टर अवधेश भदौरिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। यहां बताया गया कि लक्ष्मी पत्नी मोहर सिंह निवासी भरतपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ अपने 2 बच्चों समेत पिता चंद्रपाल सिंह निवासी सलेमपुर लाला थाना ढोलना के साथ बाइक से मायके आ रही थी, तभी नगला खंगार के पास कासगंज की ओर से जा रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री को गंभीर चोट आईं हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.