आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में पटियाली रोड पर बुधवार की देर शाम ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निकटतम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि ई-रिक्शा चालक शमसुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी धवा थाना गंजडुंडवारा को रेफर किया गया है। इसके अलावा महादेवी पत्नी भूदेव कश्यप निवासी नागला लालजीत थाना सहावर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...