Agra News: टेंपो में जा रहे पति-पत्नी के बैग से 40 हजार पार
आगरा, अक्टूबर 7 -- Agra News: बेटी की शादी की खरीदारी के लिए पत्नी के साथ बाजार जा रहे व्यक्ति के बैग से टेंपो में 40 हजार रुपये पर हो गए। पीड़ित ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा इन्क्लेव कालोनी, ऊखर्रा मार्ग निवासी अब्दुल अजीज के मुताबिक, चार अक्टूबर की शाम करीब 3:12 बजे वह पत्नी के साथ मधुनगर जाने के लिए टेंपो में बैठा था। टेंपो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। अब्दुल अजीज चालक के पास आगे बैठ गया। पत्नी पीछे महिलाओं के साथ बैठी थी। आरोप है कि पंचशील स्कूल के पास दोनों को टेंपो चालक ने उतार दिया। किराया भी नहीं लिया। इसके बाद चालक तेजी से बगीची की ओर चला गया। कुछ देर बाद बैग की चेन खुली देखकर उन्होंने जांच की तो बटुए से 40 हजार रुपये गायब थे। साथियों की मदद से आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें टेंपो का नंबर मिल ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.