आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी स्थित राधे प्लास्टिक फैक्ट्री में लाखों की चोरी का आरोपित टेंपो चालक निकला। फैक्ट्री में ही काम करता था। मौका मिलते ही प्लास्टिक दाना चुराकर ले जाता था। सीसीटीवी से पोल खुल गई। मालिक ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया। साक्ष्य देख पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से 25 बोरा प्लास्टिक दाना बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि स्पर्श गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को बताया कि महादेव नगर, कैलाश मोड़ निवासी रवि चौधरी उर्फ अजय चौधरी फैक्ट्री में टेंपो चालक है। उसका काम माल इधर से उधर लेकर जाना था। फैक्ट्री में सोल बनाने का काम होता है। पिछले दिनों उन्हें कुछ माल कम लगा। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज...