आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: नगर पंचायत स्वामी बाग ने निकाय सीमान्तर्गत लगी स्ट्रीट लाइटों से वृक्षों की टहनियों और पत्तों को हटाने जाने को लेकर सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक को पत्र लिखा है। कहा है कि स्वामीबाग की सीमा के अंतर्गत लगी करीब 50 स्ट्रीट लाइटों पर वृक्षों की टहनियों और पत्तों के कारण रोशनी नहीं आती है। इस कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। वहीं, हीराबाग कॉलोनी में लगे पेड़ (जिसकी जड़ खोखली हो गई है) को हटाए जाने को लेकर भी पत्र लिखा है। अध्यक्ष सतीश चौहान का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। स्ट्रीट लाइटों पर वृक्षों की टहनियों और पत्तों के कारण रोशनी नहीं आती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: टेंडर के इंतजार में शहर की सफाई चरमराई उन्होंने इस समस्या के निदान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...