Agra News: झोंपड़ी से निकालने पर बौखलाया था सुखवीर, साधू को उतारा मौत के घाट
आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: थाना सिकन्दरपुर वैश्य इलाके में कादरगंज गंगा घाट के पास रह रहे साधू भाय सिंह की गला घोंटककर एवं झोंपड़ी में आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले साधू के भेष में रहने वाले सुखवीर उर्फ सुखराम ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य बताए हैं। घटना से पन्द्रह दिनों पहले ही साधू भाय सिंह ने सुखवीर को झोंपड़ी से निकाल दिया था। जिससे वह बौखलाया हुआ था। गुस्सैल स्वभाव के सुखवीर पर सनक सवार हुई और साधू की हत्या कर डाली। आरोपी अब जेल में है। थाना सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी रंजीत कुमार ने आरोपी से पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां बताईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि, आरोपी पर बैंक का पांच लाख रुपये का लोन चल रहा है, जिस पर उसने अपनी बहन के यहां गांव खड़िया में ढाबा चलाया था, लेकिन कामकाज ठीक से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.