आगरा, अक्टूबर 13 -- Agra News: अमांपुर कस्बा में प्रभु श्रीराम की लीलाओं के मंचन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंचन के लिए मंच बनाए जाने के लिए पूजन के साथ ही झंडी स्थापित की गईं। सोमवारकी देर शाम पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपंन कराया। आदर्श श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों व उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती व पुष्प वर्षा की। इस दौरान संरक्षक रामलाल साहू, चेयरमैन चांद अली खान,‌‌ ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, हरिओम गुप्ता, अनिल गुप्ता, दरवेश फौजी, रिंकू अग्रवाल,‌ शीलेन्द्र सोलंकी,‌ अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, महामंत्री हिदेश सर्राफ, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, विनीत मित्तल, राहुल चौहान, एडवोकेट शिवम सोलंकी, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, रोहित माहेश्वरी,‌ सोनू गुप्ता, मोहित अग्र...