आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: कांग्रेस एससी एसटी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में बिचपुरी ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बिचपुरी ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मार्गों की स्थिति ठीक नहीं है। स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधेरा रहता है। इस कारण घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस दौरान विकास माहौर, बॉबी सिंह, भानू प्रताप सिंह, सुमित, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...