Agra News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे एमएलसी चुनाव में कड़ी निगरानी
आगरा, अक्टूबर 21 -- Agra News: एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम और एसपी बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता बरतने के लिए कहा। डीएम प्रणय सिंह ने पुलिस लाइन में निर्देश देते हुए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सीओ, थाना प्रभारी व चुनाव ड्यूटी में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता से करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का समय से सत्यापन कर कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.