आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में संस्थापक स्व. डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप की 103वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीय डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप स्मृति अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में आगरा के 13 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षा दिवस पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल विजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने खिताब जीता, जबकि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। समापन समारोह में प्रधानाचार्या ऋचा सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पदक देकर ...