आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: जनपद में चल रहे पल्प पोलियो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घरों पर जाकर पोलियो ड्राप पिला रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा. देवेंद्र वाष्र्णेय ने पटियाली के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान से संबंधित जानकारी ग्रामीणों से उनके घरों पर जाकर ली। शुक्रवार को डा. वाष्र्णेय ने क्षेत्र के गांवों और कस्बा के मोहल्लों में चल रही संचारी रोग नियंत्रण संबंधी गतिविधियों तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीमों के कार्यों का गहन मूल्यांकन किया। अभियान के दौरान टीमों द्वारा किए जा रहे बच्चों के सत्यापन, छूटे हुए बच्चों की पहचान, घर-घर भ्रमण तथा संबंधित अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- 6.28 लाख बच्चों को पो...